Draw Results

×

महत्वपूर्ण सूचना

सावधान: प्राधिकरण की वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट के माध्यम से भुगतान की मांग

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि कुछ आवंटियों को प्राधिकरण के नाम से संदेश भेजकर भूखण्ड आवंटन की पुष्टि के लिए भुगतान करने को कहा जा रहा है। इन संदेशों में https://gdaerp.org का लिंक दिया गया है, जो प्राधिकरण की वेबसाइट से मिलता-जुलता है।

प्राधिकरण स्पष्ट करता है कि https://gdaerp.org उसकी आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक ERP वेबसाइट https://gdaerp.in है। संदिग्ध संदेश में उल्लिखित राशि अथवा आवंटन संबंधी विवरण को प्राधिकरण की ओर से जारी भुगतान मांग न समझें।

सभी नागरिकों एवं आवंटियों से अपील है कि वे संदेश में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, उस पर OTP या बैंक संबंधी जानकारी दर्ज न करें और उसके माध्यम से उपलब्ध कराए गए QR कोड अथवा बैंक खाते में कोई भुगतान न करें। आवंटन और देय राशि की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता स्वयं ब्राउज़र में टाइप करके जाँच करें।

जिस किसी को ऐसा संदेश प्राप्त हुआ हो, वह संदेश, लिंक और भेजने वाले नंबर का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर प्राधिकरण को सूचित करे। यदि किसी व्यक्ति ने संदिग्ध लिंक के माध्यम से भुगतान कर दिया है, तो वह तत्काल अपने बैंक से संपर्क करे तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए।

प्राधिकरण इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और नागरिकों से अपील करता है कि वे सतर्क रहें तथा इस चेतावनी को अन्य आवंटियों के साथ भी साझा करें।

×
📢 महत्वपूर्ण सूचना : मधुबन बापूधाम प्लॉट स्कीम कोड 935 में आवेदन करने वाले जिन आवेदकों का रिफंड गलत अकाउंट नंबर, गलत IFSC कोड या अन्य तकनीकी कारणों से असफल (Fail) हो गया है, ऐसे आवेदक अपना रिफंड प्राप्त करने हेतु वित्त नियंत्रक को संबोधित एक प्रार्थना पत्र, आवेदन पत्र/फॉर्म की प्रति, बैंक विवरण (कैंसिल्ड चेक अथवा पासबुक की छायाप्रति) एवं आईडी प्रूफ के साथ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) कार्यालय के स्वागत कक्ष (PRO) में व्यक्तिगत रूप से जमा करने का कष्ट करें।